रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

जगदलपुर, 08 जून 2026/ युवाओं के लिए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में अध्यापन के लिए अवसर सामने आया है। कार्यालय प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बस्तर द्वारा आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न व्यवसायों और विषयों में मेहमान प्रवक्ताओं की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

        इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इच्छुक और योग्य उम्मीदवार दिनांक 15 जून को अपराह्न 5 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन केवल निर्धारित प्रारूप में स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड डाक या फिर स्वयं उपस्थित होकर ही कार्यालय प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बस्तर जिला-बस्तर (छ.ग.), पिन-494223 में जमा कराए जा सकते हैं। ईमेल अथवा किसी अन्य ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा और उन्हें सीधे तौर पर निरस्त कर दिया जाएगा।

        संस्था द्वारा जारी रिक्तियों के विवरण के अनुसार कुल 5 पदों पर मेहमान प्रवक्ताओं की नियुक्ति की जानी है, जिसमें औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बस्तर के लिए ड्रॉयर कम मैकेनिक का 1 पद और बैम्बू वर्क का 1 पद शामिल है। इसके अलावा वर्कशाप कैलकुलेशन एंड साइंस इंजीनियरिंग ड्राइंग विषय के लिए कुल 3 पदों पर भर्ती होगी, जिसमें से 2 पद आईटीआई बस्तर और 1 पद आईटीआई बकावण्ड के लिए निर्धारित किया गया है। नियमों के मुताबिक यह नियुक्तियां पूरी तरह अस्थाई है और संबंधित व्यवसाय या विषय में नवीन नियमित अथवा संविदा पदस्थापना या स्थानांतरण होने की स्थिति में कार्यरत मेहमान प्रवक्ता की सेवाएं स्वतः ही समाप्त मानी जाएंगी।

         शैक्षणिक व तकनीकी योग्यता, निर्धारित मापदंड और आवेदन पत्र के प्रारूप सहित विस्तृत विज्ञापन को संस्था के नोटिस बोर्ड अथवा बस्तर जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.bastar.gov.in ds Recruitment पेज पर जाकर देखा जा सकता है। इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार की पूछताछ या जानकारी के लिए दूरभाष क्रमांक 9770485518 अथवा ईमेल itibastar@rediffmail.com पर भी संपर्क किया जा सकता है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply