रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

9 जून 2026, जगदलपुर / जानकारी के अनुसार, सजा काट रहे बंदी सुधु कश्यप की उपचार के दौरान मौत हो गई। बीपी बढ़ने की शिकायत के बाद 6 जून को उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां 7 जून को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।


सुधु कश्यप को अक्टूबर 2025 में BNS की धारा 64(1) के तहत सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई थी।


गौरतलब है कि इससे पहले 31 मई को केंद्रीय जेल में एक विचाराधीन महिला बंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जबकि 4 जून को नक्सल मामले में विचाराधीन बंदी रमेश कुंजाम की बाथरूम में गिरने से मौत हो गई थी।

    लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने केंद्रीय जेल जगदलपुर की व्यवस्थाओं और बंदियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply