रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

तहसील कार्यालय घेराव में पूर्व विधायक चंदन कश्यप भी शामिल हुए
किसानों के साथ विरोध प्रदर्शन कर तहसीलदार भानपुरी को सौंपा ज्ञापन
जगदलपुर /भानपुरी – इन दिनों प्रदेश सहित बस्तर जिले के भानपुरी तहसील क्षेत्र के किसान खाद बीज कि कमी से जूझ रहें हैं, खाद की इस समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने किसानों के साथ विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि किसानों की समस्या का समाधान होता नहीं दिख रहा है सुध लेने वाला कोई नहीं है, विभाग मौन है कहीं न कहीं शासन प्रशासन द्वारा किसानों को उपज को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से खाद कि आपूर्ति को रोका जा रहा है।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष धनुर्जय नेताम का कहना था फ्सल बुआई के समय से लेकर अब तक किसानों को खाद के लिए भटकना पड़ रहा है, खाद की कमी का भरपूर फायदा बिचौलिए उठा रहें हैं, निजी खाद बीज विक्रेता कई गुना अधिक दामों मे खाद बेच रहें हैं।मजबूर किसान फ़्सल नुकसानी को देख अधिक दामों पर भी खाद खरीदने को मजबूर हैं, किसानों की समस्या का समाधान होता नहीं दिख रहा है सुध लेने वाला कोई नहीं है, विभाग मौन है कहीं न कहीं शासन प्रशासन द्वारा किसानों की उपज को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से खाद कि आपूर्ति को रोका जा रहा है। पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने कहा कांग्रेस पार्टी की सरकार के दौरान हमने किसानों के हित का ध्यान रखकर कार्य किया था, जिसका लाभ किसानो को मिल रहा था और किसानों की आय में इजाफा हो रहा था, आज किसान भाजपा कि सरकार मे स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहें हैं, कांग्रेस पार्टी आज भी किसानों के साथ है।
एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन तहसील कार्यालय करन्दोला (भानपुरी) पहुंच ज्ञापन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराना चाह रहे हैं और तत्काल समस्या से निजात दिलाने की मांग करते हैं, आने वाले दिनों मे खाद के मामले मे यही स्थिति रही तो कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ आंदोलन का रुख अपनायेगी, किसानों की समस्या को देखते हुए शासन त्वरित रूप से खाद की कमी को दूर करने की दिशा मे कार्य करे ऐसी मांग रखी गई है।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष धनुर्जय नेताम जी, ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष निलय कश्यप जी,वरिष्ठ कांग्रेसी श्याम दीवान, वरिष्ठ कांग्रेसी श्यामसुन्दर पाण्डे,लखेश्वर कश्यप आदिवासी ब्लॉक अध्यक्ष बबलू बघेल जी, श्रीमती श्यामकुमारी ध्रुव जी,महेंद्र पाढ़ी,अनिल बघेल, पुनउ कश्यप,दया बघेल, जेटू कोर्राम, कृष्णा कश्यप, जीवन सेटिया,सोनसिंग कश्यप, मोसु बघेल,मंगल सेटिया,फगनू बघेल एंव किसान साथी मंडल, सेक्टर के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव सदस्य व मंडल प्रभारी, युवक कांग्रेस, एवं सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारीयों की उपस्थिति रही है।