रिपोर्ट– जय शंकर पांडे

बस्तर, जगदलपुर/। 12 जून 2026
■ विशेष अभियान के तहत 100+ मोबाइल बरामद
■ बरामद संपत्ति का मूल्य लगभग ₹16 लाख
■साइबर सेल, थाना कोतवाली, बोधघाट, बस्तर,एवं नगरनार की संयुक्त कार्यवाही

बस्तर पुलिस द्वारा नागरिकों के गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार के मार्गदर्शन में, उप पुलिस अधीक्षक साइबर श्री अमित देवांगन के निर्देशन पर गठित टीम द्वारा मोबाइल रिकवरी अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान 100 से अधिक गुम मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कुल कीमत लगभग ₹16,00,000/- है।
दिनांक 12.06.2026 को त्रिवेणी परिसर, जगदलपुर में बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए।

बस्तर पुलिस द्वारा नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा एवं गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु बस्तर पुलिस संवेदनशील है एवं प्रार्थियों के गुम हुए मोबाइल की रिकवरी हेतु लगातार अभियान चलाया जाता रहेगा।