रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

13 जून 2026, बीजापुर/ बीजापुर जिला प्रवास के दौरान ‘जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा)’ की महत्वपूर्ण बैठक ली गई।

इस बैठक में जिले में संचालित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की सघन समीक्षा की गई। उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जनहित से जुड़े सभी निर्माण कार्य बिना किसी विलंब के, पूर्ण गुणवत्ता और समय-सीमा के भीतर धरातल पर उतारे जाएं।

बैठक के पश्चात स्थानीय सम्मानित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से भी आत्मीय भेंट की और क्षेत्र की आवश्यकताओं व विकास के विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बीजापुर का चहुंमुखी विकास और आम जनमानस को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।