रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 साल बेमिसाल के तहत दरभा मंडल के ग्राम चिंगपाल पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव
13 जून 2026, जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 साल बेमिसाल पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाया जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक किरण देव ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के दरभा मंडल के ग्राम चिंगपाल में पहुंच इमली पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। विधायक किरण देव ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व 12 साल के विकास कार्यों के संबंध में ग्रामीणजनों से फीडबैक लिया और जनहित के कार्य पर चर्चा की। जिसमें केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में ग्रामीणजनों से सीधे चर्चा किया। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राही श्रीमती पद्मनी पिता महादेव के आवास का विधिवत पूजा अर्चना कर गृहप्रवेश भी कराया । हितग्राही श्रीमती पद्मनी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद किया।

केंद्र सरकार के 12 साल पूर्ण होने पर ग्रामजनों , पंचायत प्रतिनिधियों के साथ विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर के दरभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत चिंगपाल पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने स्थानीय ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं लोगों से भेंट मुलाकात कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। साथ ही उनकी समस्याओं से अवगत हुये । चिंगपाल में घर-घर जाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने जनमानस से सीधे संवाद कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने एवं उनकी बातों को सुनकर उनसे चर्चा किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में 12 वर्षों में केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य हुआ।
उन्होंने कहा कि गरीब , किसान, युवा एवं महिलाओं को ध्यान में रखकर योजनाएं लागू किया गया है। श्री देव ने कहा आज देश के नागरिक अपने सपनों को साकार होते देख रहा है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की । श्री किरण देव ने कहा नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में विकास, सामाजिक न्याय, गरीब कल्याण और बुनियादी सुविधाएं के विस्तार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे हमारी सरकार वचनबद्ध है। क्षेत्र में जनमानस के मांग के अनुरूप विकास कार्य हो रहे हैं। मूलभूत सुविधाओं को लेकर हम लगातार कार्य कर रहे हैं।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य संपति नाग,जनपद पंचायत अध्यक्ष मानकदई कश्यप, उपाध्यक्ष हरि प्रसाद कश्यप, मंडल अध्यक्ष देवीप्रसाद बेंजाम,लखीधर बधेल, आरेद्र सिंह, संरपंच जयराम ,भोला श्रीवास्तव, संतोष बधेल,जयमनी मौर्य , विष्णु प्रताप कश्यप,थैलेश सेठिया,नारायण कुरानी,ललिता कश्यप, मेघनाथ, एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजन उपस्थित थे।