रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

21 जून 2026, रायपुर/ रायपुर जिला न्यायालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब वकीलों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को फर्जी वकील के रूप में पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी अपना नाम कभी हरीश डहरिया तो कभी मनीष कुर्रे बता रहा था।

      जानकारी के अनुसार – आरोपी के पास से 4-5 फर्जी आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र भी बरामद किए गए हैं। मामला तब सामने आया जब एक क्लाइंट ने उसका काम नहीं होने पर न्यायालय परिसर में हंगामा किया, जिसके बाद वकीलों को उस पर शक हुआ।

           रायपुर जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने पूछताछ के दौरान आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस फर्जीवाड़े से जुड़े गैंग के 5 अन्य सदस्य फरार बताए जा रहे हैं।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply