रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

बकावंड, 26 जून 2026 / पालकों की लगातार शिकायत के बाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बकावंड ने सभी स्कूलों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।
BEO ने विकाश खंड बकावंड के सभी प्रधान पाठकों एवं प्राचार्यों से कहा है कि विद्यालय से स्थानांतरण – TC – चाहने वाले विद्यार्थियों का स्थानांतरण प्रमाण-पत्र नियमानुसार एवं तत्काल जारी करें।
निर्देश –
1. TC तुरंत दें: किसी भी छात्र को TC के लिए इंतजार न कराया जाए।
2. चक्कर बंद: किसी भी पालक या विद्यार्थी को अनावश्यक रूप से विद्यालय के चक्कर न लगवाएँ।
3. सर्वोच्च प्राथमिकता: सभी विद्यालय इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें।