रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

27 जून 2026, कोंडागांव / मर्दापाल मण्डल अंतर्गत ग्राम मड़ागांव में ₹8 करोड़ 63 लाख से अधिक की लागत से विभिन्न ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न हुआ।

इन समस्त कार्यों के अंतर्गत सड़क, पुल एवं पुलिया निर्माण जैसी महत्वपूर्ण विकास कार्य शामिल हैं, जिनसे क्षेत्र में बेहतर आवागमन सुनिश्चित होगा और ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।

जनसुविधाओं का विस्तार ही सुशासन की सबसे बड़ी पहचान है।