रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

27 जून 2026 जगदलपुर/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के 12 सफल वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जगदलपुर टाउन हॉल में आयोजित “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा जनकल्याण, सुशासन, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में किए गए उल्लेखनीय कार्यों एवं उपलब्धियों पर संवाद किया गया।

इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव , इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शरद अवस्थी ,भाजपा बस्तर जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय सहित पदाधिकारीगण-कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।