
30 जून 2026, जगदलपुर / शासकीय ऑडिट से ज्ञात हुआ कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय जगदलपुर के वेतन शाखा में वेतन आहरण में गंभीर अनियमितता पाई गई ,जिस संबंध में प्राथमिक जांच कराई गई।
जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया की वेतन शाखा में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 450 गिरीश राय, आरक्षक 289 राजकुमार कतलम, एवं डीएसएफ आरक्षक 4003 हेमंत मैथ्यू के द्वारा वेतन देयक में गंभीर अनियमितता कर आपराधिक षडयंत्र कर वेतन देयक में कूटरचना कर ,डीडीओ के डिजीटल हस्ताक्षर पैनड्राईव का दुरुपयोग कर शासकीय रकम का तीनो आरोपीगण ने अपराधिक षडयंत्र कर विभिन्न भत्ता को बढाकर शाशकीय राशि का गबन किया ।
उपरोक्त आरोपीगण का कृत्य अपराध धारा 318(4), 316(5), 338, 336(3), 340, 61(2) BNS, 66 (C) IT Act का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में गिरफ्तार कर रिमांड में लिया गया।