रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


जगदलपुर 30 जून 2026/ कलेक्टर आकाश छिकारा ने मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर श्री छिकारा ने स्कूलों में बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए विशेषकर नव प्रवेशी बच्चे और कक्षा पहली के बच्चों को प्राथमिकता देते हुए स्कूलवार, कक्षावार एवं श्रेणीवार जानकारी तैयार कर कार्रवाई करने कहा। इस कार्य के लिए प्रत्येक स्कूल में एक शिक्षक को नोडल अधिकारी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल जतन योजना, कस्तूरबा गांधी विद्यालयों, शिक्षा एवं खेल गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिला स्तरीय अधिकारियों को स्कूलों का नोडल अधिकारी के रूप में दायित्व दिया जाएगा जो प्रत्येक माह के एक शनिवार को स्कूल की सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे।

कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण करने और योजनाओं की जमीनी स्थिति का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक में पेंशन योजनाओं, छात्रवृत्ति, राजस्व प्रकरणों के लंबित मामलों, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं, राजस्व शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निराकरण, वृद्धावस्था सामाजिक पेंशन, श्रमिक कार्ड योजनाओं के लाभ वितरण की समीक्षा सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक पेंशन का वितरण बैंक सखी के माध्यम से करवाने तथा अच्छा कार्य करने वाले लखपति दीदियों को सम्मानित करने पर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने समय सीमा की बैठक में समय पर उपस्थित नहीं होने वाले अधिकारियों को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभागों से शासकीय कार्यों के लिए आवश्यक भूमि की जानकारी लेते हुए भूमि संबंधी कार्यवाही पर चर्चा की। उन्होंने पुराने शासकीय वाहनों को कंडम घोषित करवाने के साथ ही स्क्रेपिंग होने के बाद नए वाहनों की मांग शासन स्तर पर भेजने की समीक्षा की।

उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्व-सहायता समूहों द्वारा आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सामग्री का उत्पादन एवं विक्रय कराया जाए, जिससे समूहों की आय में वृद्धि हो सके। साथ ही आजीविका ऋण शिविरों के आयोजन के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राशन कार्ड का ई-केवाईसी की स्थिति की समीक्षा करते हुए 15 जुलाई तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। ऑफ-लाइन वाले राशन दुकानों को ऑन-लाइन करने पर चर्चा भी की ।

उन्होंने जन औषधि केंद्रों के संचालन, दवाइयों की उपलब्धता एवं बिक्री की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सिकलसेल, यूडीआईडी कार्ड निर्माण एवं चिन्हांकन की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने हाई रिस्क प्रेग्नेंसी, संस्थागत प्रसव, 108 एंबुलेंस सेवाओं, एनआरसी में कुपोषित बच्चों की उपस्थिति, टीबी एवं लेप्रोसी जांच स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के मामलों तथा मातृत्व वंदना योजना के लिए स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग समन्वय से कार्य करें। इसके अलावा मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान, पल्स पोलियो अभियान, आयुष्मान कार्ड, वय वंदन योजना सहित अन्य योजनाओं की ब्लॉकवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने पुर्नवासित व्यक्तियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए।

बैठक में बस्तर मुन्ने के तहत चिन्हाकित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के डाटा सत्यापन पर भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने आधार, जनधन खाता, आयुष्मान कार्ड, जननी सुरक्षा योजना, मातृत्व वंदना योजना, आंगनबाड़ी, टीकाकरण, श्रमिक कार्ड, पेंशन, आवास योजना, मनरेगा, वन अधिकार पट्टा, किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, राशन कार्ड, जल जीवन मिशन सहित अन्य योजनाओं में वास्तविक लाभार्थियों की स्थिति की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सहकारी समितियों में खाद भंडारण एवं किसान पंजीयन की स्थिति की भी समीक्षा की और अधिकारियों को लंबित कार्यों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर सीपी बघेल एवं ऋषिकेश तिवारी, नगर निगम आयुक्त श्री प्रवीण वर्मा, सहायक कलेक्टर श्री यशवंत सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे ।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply

You missed