रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

1 जुलाई 2026, जगदलपुर/ बस्तर रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बद्रीनारायण मीणा ने बुधवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान आईजी पी.सुंदरराज ने उन्हें पदभार सौंपते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
पदभार ग्रहण के दौरान बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग तथा नगर पुलिस अधीक्षक सुमित धोत्रे सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने नवपदस्थ आईजी का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।