रिपोर्ट – जय शंकर पांडे



     थाना – नगरनार जिला बस्तर
         दिनांक 05.07.2026

    अपराध क्रमांक 100/2026 
         धारा 20 (ख) ii (ग)   
         एनडीपीएस एक्ट

🔹 बस्तर जिले में मादक पदार्थो की तस्करी पर लगातार कार्यवाही जारी है।
🔹
🔹आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में कुल 214.300 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त।
🔹 जप्त गांजा की कीमत करीबन 1,07,15,000/ रूपये।
🔹 गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन महिन्द्रा बोलेरो पीकअप जप्त।
🔹 आरोपियो द्वारा जप्त गांजा को उड़ीसा से उत्तरप्रदेश ले जा रहे थे।
🔹थाना नगरनार क्षेत्र अंतर्गत की गई कार्यवाही ।
🔹गिरफ्तार आरोपी का नाम –

01- विजय पाण्डेय पिता स्व० योगेन्द्र नारायण पाण्डेय जाति ब्राम्हण उम्र 34 वर्ष निवासी राजेन्द्र नगर पश्चिम थाना गोरखनाथ जिला गोरखपुर उत्तप्रदेश
🔹जप्त सामान-

01- मादक पदार्थ गांजा कुल 105 पैकेट में 214.300 किलोग्राम कीमती 1,07,15,000/ एक करोड़ सात लाख पंद्रह हजार रुपए मात्र।
02- महिन्द्रा बोलेरो पीकअप कमांक UP-52-T-2094 कीमती 2,50,000/ रूपये। 03- सैमसंग कंपनी का मोबाइल कीमती 5,000 / रूपये
04-नगदी रकम 700/ रूपये।

उडीसा राज्य से छत्तीसगढ़ राज्य की ओर होने वाले अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक महोदय शलभ कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय  महेश्वर नाग के दिशा निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सुमीत कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया है जिस पर थाना नगरनार पुलिस टीम के द्वारा गांजा तस्करो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

दिनांक 04.07.2026 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक सफेद महिन्द्रा पीकअप कमांक UP-52-T-2094 में दो व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर उड़ीसा प्रांत से धनपुंजी के रास्ते जगदलपुर की ओर आ रहे है कि सुचना पर हमराह पुलिस टीम ग्राम धनपुंजी की ओर रवाना होकर धनपुंजी फारेस्ट नाका के पास पहुंचकर मुखबीर के बताये संदिग्ध वाहन को पकड़ने हेतु नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनो एवं व्यक्तियो को चेक किया जा रहा था उसी दौरान मुखबीर के बताये अनुसार एक सफेद महिन्द्रा पीकअप कमांक UP-52-T-2094 आता दिखाई  दिया जिसे चेक करने हेतु वाहन को रोका गया, वाहन को रोकते ही वाहन में बैठा एक व्यक्ति बारिश एवं अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन से कुदकर चांदली उड़ीसा के रास्ते जंगल की ओर भाग गया मौके पर पकड़े गये वाहन चालक से नाम पता पुछने पर अपना नाम विजय पाण्डेय पिता स्व० योगेन्द्र नारायण पाण्डेय निवासी राजेन्द्र नगर पश्चिम थाना गोरखनाथ जिला गोरखपुर उत्तप्रदेश का रहने वाला बताये एवं वाहन से कुदकर फरार व्यक्ति का नाम सोनू यादव निवासी बरगदमा थाना गोरखनाथ जिला गोरखपुर उत्तप्रदेश का रहने वाला बताया ।

      पीकअप वाहन का तलाशी लेने पर डाला अंदर 09 नग प्लास्टिक बोरियों में भरा कुल 105 पैकेट जुमला वजन 214.300 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कुल किमत 1,07,15,000/ एक करोड़ सात लाख पंद्रह हजार रुपए को बरामद कर घटना में प्रयुक्त महिन्द्रा पीकअप कमांक UP-52-T-2094 कीमती 2,50,000/ रूपये, एक नग सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन कीमती 5,000 / रूपये एवं नगदी रकम 700/रूपये को जप्त किया गया। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) ii (ग) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर विरूद्ध में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने रवाना किया गया है।

🔹महत्वपुर्ण भुमिका अदा करने वाले अधिकारी का नाम निरीक्षक संतोष सिंह, उपनिरीक्षक सतीश यदुराज, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक दीपक कुमार सिंह, प्रआर अजय साहु तुलसीदास कश्यप, आरक्षक दशरू नाग, विक्रम उरांव, यशवंत ध्रुव डीएसएफ आरक्षक भास्कर भारद्वाज, आरक्षक चालक अविनाश मांझी, का विशेष योगदान रहा है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply