रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

6 जुलाई 2026, जगदलपुर। दरभा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कामानार में विकासखण्ड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव तथा चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पारंपरिक नृत्य से हुआ, जिसने उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया। इस अवसर पर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें गणवेश वितरित किए गए। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने बच्चों के साथ न्यौता भोज में सहभागिता कर आत्मीयता का संदेश दिया तथा विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने और अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि शिक्षा ही समृद्ध, आत्मनिर्भर और सशक्त समाज की सबसे मजबूत नींव है। प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों का नियमित विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित करने तथा शिक्षा के माध्यम से उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।

शाला प्रवेश उत्सव का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ना, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए समाज और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता को मजबूत करना है।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मण्डावी जनपद अध्यक्ष मानकदेई कश्यप , जिला पंचायत सदस्य सम्पत्ति नाग , जनपद उपाध्यक्ष हरिप्रसाद कश्यप , जनपद सदस्य गांगरा राम नाग , जिला अध्यक्ष अ ज जा मोर्चा संतोष बघेल, भाजपा जिला मंत्री फुल सिंह सेठिया , जनपद सदस्य जयमनी मौर्य , भोला श्रिवास्तव , मनोहर दत्त तिवारी , नकुल ठाकुर , महादेव नाग , दुर्जन सिंह कश्यप , नारायण कुरानी , धर्मेन्द्र ठाकुर, दलपत राय , मायाराम , धीरनाथ कश्यप , डी ई ओ बलीराम बघेल , सी ई ओ विरेन्द्र बहादुर , एवं अन्य जनपद पंचायत के सम्मानित सदस्यगण, जनप्रतिनिधि, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, शिक्षक-शिक्षिकाएँ, पालकगण तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply