रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

सभी तेरह मण्डलों में स्मरण दिवस कार्यक्रम का  आयोजन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धाजंलि

6 जुलाई 2026, जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आज सोमावार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जन्मजयंती पर उन्हें याद किया। जिले केे सभी तेरह मण्डलों में स्मरण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया और भाजपा कार्यकर्ताओं ने डाॅ. मुखर्जी को भावपूर्ण श्रंध्दाजंलि अर्पित की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया कार्यक्रमों में शामिल हुये व डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन् कर श्रध्दासुमन अर्पित किये।

पूर्वी नगर मण्डल द्वारा स्थानीय भोजपुरी समाज भवन में एवं पश्चिमी नगर मण्डल द्वारा भाजपा जिला कार्यालय में स्मरण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अपने संबोधन में कहा कि डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रखर राष्ट्रवादी, महान शिक्षाविद्, दूरदर्शी चिंतक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे। जिन्होंने राष्ट्र की एकता, अखण्डता व सांस्कृतिक अस्मिता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। ऐसे महामानव हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत हैं, सभी कार्यकर्ता उनके विचारों को आत्मसात कर निरंतर कार्य करते हुये आगे बढ़ें।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया ने कहा कि डाॅ. मुखर्जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए अपने सिध्दांतो एवं संकल्पों से भारत की लोकतांत्रिक एवं राष्ट्रीय चेतना को नई दिशा प्रदान की। उनका त्याग, साहस, राष्ट्र भक्ति और एक देश, एक विधान, एक निशान का संकल्प आज भी प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है।
भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे ने भी अपने उदबोधन में डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के त्याग, बलिदान व विचारों को याद किया। जिला उपाध्यक्ष आर्येंद्र सिंह आर्य, पूर्वी नगर मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, पश्चिमी नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा ने भी संबोधन दिया।

कार्यक्रम का संचालन दिगंबर राव, संजय चंद्राकर एवं आभार प्रदर्शन मीना साहू, अतुल सिम्हा ने किया। स्मरण दिवस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महापौर संजय पाण्डेय, योगेन्द्र पाण्डेय, सफीरा साहू, रंजीत पाण्डेय, रोहित त्रिवेदी आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply