रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

जगदलपुर, 10 जुलाई 2026/ राज्य सूचना आयोग द्वारा द्वितीय अपीलों की संख्या में वृद्धि के मद्देनजर अब जमीनी स्तर पर सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु व्यापक पहल किया जा रहा है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को संघन प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग और ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में बस्तर संभाग के जनसूचना अधिकारियों और मास्टर ट्रेनर्स के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आगामी 29 जुलाई को जगदलपुर में किया जा रहा है।

           कमिश्नर बस्तर संभाग कार्यालय के सभाकक्ष में 29 जुलाई को प्रातः 10 बजे से होने वाले इस प्रशिक्षण में संभाग भर से लगभग 60 प्रतिभागी शामिल होंगे। इस ट्रेनिंग में जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, प्रथम अपीलीय अधिकारी, विभिन्न विभागों के जनसूचना अधिकारी और चयनित ग्राम पंचायतों के सचिव हिस्सा लेंगे, ताकि उन्हें ग्राम पंचायत स्तर पर मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया जा सके। कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह द्वारा संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर और जिला एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को उक्त प्रशिक्षण हेतु प्रतिभागियों के नाम तत्काल नामांकित कर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply