रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

जगदलपुर, 11 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा शनिवार को जगदलपुर पहुंचे। उनके आगमन पर माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट में जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ,महापौर संजय पांडेय, योगेन्द्र पांडे, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, परेश बेसरा, अभिलाष यादव, निर्मल पानीग्राही, लक्ष्मण झा, संग्राम सिंह,आर्येंद्र सिंह, रामाश्रय सिंह, गोविंद ईनाणी, आशुतोष पांडे, राकेश तिवारी,रोशन झा,सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा, सहित अनेक जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री श्री वर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया।
मंत्री टंकराम वर्मा के स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उनके जगदलपुर प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने की संभावना है।