रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

12 जुलाई 2026, बिलासपुर। शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। लोहे का पोल खड़ा करते समय वह ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गया, जिससे एक महिला समेत पांच मजदूर करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ठेकेदार की कार्यप्रणाली और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना नगर निगम के वार्ड क्रमांक 11 सिरगिट्टी के आदर्श नगर स्थित पानी टंकी के पास हुई। यहां नगर निगम की ओर से स्ट्रीट लाइट लगाने का काम कराया जा रहा था। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे मजदूर लोहे का पोल खड़ा करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान पोल ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। बताया जा रहा है कि जैसे ही लोहे का पोल बिजली तार से टकराया, पूरे पोल में करंट फैल गया। पोल को पकड़कर काम कर रहे मजदूर अचानक बिजली के तेज झटके की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply