रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

12 जुलाई 2026, सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शुक्रवार रात सड़क हादसों ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पहला हादसा मैनपाट क्षेत्र में हुआ, जहां तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं, दूसरा हादसा नेशनल हाईवे-43 पर हुआ, जिसमें ट्रक की टक्कर से एक महिला की जान चली गई और उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply