रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

12 जुलाई 2026, कोंडागांव। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दूधगांव के पास एक यात्री बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।


जानकारी के अनुसार, कोंडागांव निवासी युवक रविवार सुबह करीब 8 बजे अपने परिवार के दो सदस्यों के साथ कार से गीदम जा रहा था। जैसे ही उनकी कार दूधगांव के पास पहुंची, विपरीत दिशा से आ रही कांकेर रोडवेज की यात्री बस ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी।


टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, अनियंत्रित बस सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी। बस में सवार कुछ यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं।


     घटना की सूचना मिलते ही कोंडागांव कोतवाली थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस फरार बस चालक की तलाश कर रही है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply