रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

12 जुलाई 2026, जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में नगर मंडल पश्चिम के पिछड़ा वर्ग मोर्चा की परीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, सदस्यता विस्तार, आगामी कार्यक्रमों तथा संगठनात्मक दायित्वों के प्रभावी निर्वहन पर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक में नगर मंडल पश्चिम के अध्यक्ष प्रकाश झा, उपाध्यक्ष शशिनाथ पाठक, योगेश शुक्ला, महामंत्री संजय चंद्राकर, अतुल सिन्हा, कोषाध्यक्ष आशा साहू, नगर मंत्री सूर्य भूषण सहित पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नगर अध्यक्ष कमलेश विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष बबला यादव, रितेश सिंह, घनश्याम, शंभू ठाकुर, सरोज ठाकुर, महामंत्री उमेश यादव, बलराम विश्वकर्मा, नगर मंत्री घनश्याम गुरु, महेश सिंह ठाकुर तथा सोशल मीडिया प्रभारी पूनम ठाकुर उपस्थित रहे।


बैठक में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं जनहित के कार्यों के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा प्रत्येक बूथ तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया।
      बैठक का समापन राष्ट्रहित एवं संगठनहित में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply