रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

जगदलपुर, 12 जुलाई 2026। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) बस्तर जिला द्वारा आज दिनांक 12 जुलाई 2026 को जिला कार्यालय, परपा (बस्तर) में संगठन को मजबूत एवं विस्तार देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी दिनों में ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर विशेष बैठकों का आयोजन कर संगठन को अधिक सशक्त बनाने तथा अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने का निर्णय लिया गया।


बैठक में किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं, जिनमें खाद-बीज की उपलब्धता, बिजली व्यवस्था, सिंचाई, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), किसानों के हितों की रक्षा तथा जल, जंगल और जमीन से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही इन समस्याओं के समाधान के लिए चरणबद्ध आंदोलन एवं प्रशासन को ज्ञापन सौंपने की रणनीति भी बनाई गई।


बैठक को संबोधित करते हुए संभागीय अध्यक्ष शिवा स्वर्णकार जी ने कहा कि किसान हितों की रक्षा के लिए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जिला अध्यक्ष रमेश गोयल जी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर संगठन विस्तार अभियान को तेज करने और किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का आह्वान किया।
बैठक में मुख्य रूप से संभागीय अध्यक्ष शिवा स्वर्णकार, बस्तर जिला अध्यक्ष रमेश गोयल , बस्तर ग्रामीण जिला अध्यक्ष जगतु राम कश्यप , जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह , बलिराम पुजारी , सुकमा जिला अध्यक्ष सुनील सोढ़ी , सुकमा जिला संगठन मंत्री रमेश नाग , मंडल अध्यक्ष बबलू बघेल , मीडिया प्रभारी डमरू कुंजन , जिला उपाध्यक्ष मानसिंह नेम , जगन्नाथ देवांगन , सुरेंद्र कश्यप , सोनूराम कश्यप , रमेश कश्यप , लक्ष्मीनाथ बघेल सहित बड़ी संख्या में किसान साथी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


       बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने तथा संगठन को बूथ, ग्राम एवं ब्लॉक स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply