रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

14 जुलाई 2026, बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बाल संप्रेक्षण गृह के भीतर चौकीदार की हत्या कर दी गई है।

आरोप है कि, चार बाल अपचारियों ने पहले चौकीदार के साथ मारपीट की, फिर उसके हाथ-पैर बांधकर गला दबा दिया और मुंह में गमछा ठूंस दिया। वारदात के बाद चारों बाल अपचारी मौके से फरार हो गए। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

मृतक की पहचान तखतपुर क्षेत्र के अरईबंद निवासी नरेंद्र कुमार खांडे (40) के रूप में हुई है। वह पिछले करीब एक साल से बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार के पद पर कार्यरत था। परिजनों का कहना है कि, सिंह सर और अधीक्षक मैडम ने मर्डर करवाया है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply