रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

14 जुलाई 2026, रायपुर। राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र स्थित राय पब्लिक स्कूल में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। स्कूल की कक्षा में बैठे एक 10 वर्षीय छात्र के ऊपर अचानक पंखा गिर गया।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में छात्र की आंख में चोट आई है। घटना के बाद नाराज अभिभावक स्कूल पहुंचे और प्रबंधन की लापरवाही को लेकर विरोध जताया। जानकारी के अनुसार, घायल छात्र की पहचान लक्ष्य पाल के रूप में हुई है, जो राय पब्लिक स्कूल में कक्षा 4वीं का छात्र है।

    बताया जा रहा है कि छात्र अन्य बच्चों के साथ कक्षा में बैठा हुआ था, तभी अचानक छत पर लगा पंखा टूटकर उसके ऊपर गिर गया।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply