रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

14 जुलाई 2026, कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक छात्र पर पिता-पुत्र ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि विवाद के बाद पिता ने छात्र के दोनों हाथ पीछे से पकड़ लिए, जबकि बेटे ने चाकू से उसके सीने और पेट पर कई वार कर दिए। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी आंत बाहर निकल आई। फिलहाल घायल छात्र का इलाज बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल में जारी है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्र शिवम किसी काम से अपने दोस्तों के साथ जा रहा था। इसी दौरान विभय दास नामक युवक से उसका विवाद हो गया। शिकायत के मुताबिक, विभय दास ने शिवम के साथ गाली-गलौज की और उसे थूक साफ करने के लिए कहा। शिवम ने इस बात का विरोध किया। इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ वहां से आगे निकल गया। उस समय मामला शांत होता हुआ नजर आ रहा था।

“कुछ देर बाद पिता के साथ पहुंचा आरोपी
बताया जा रहा है कि विवाद के कुछ समय बाद विभय दास अपने पिता विजय कुमार दास के साथ स्कूटी से दोबारा मौके पर पहुंचा। दोनों ने शिवम का रास्ता रोक लिया। आरोप है कि विजय कुमार दास ने शिवम को पकड़ लिया और उसके दोनों हाथ पीछे की ओर जकड़ दिए। इसके बाद विभय दास ने चाकू निकालकर शिवम के ऊपर हमला कर दिया। आरोप के मुताबिक, विभय ने चाकू से शिवम के सीने और पेट पर कई वार किए। अचानक हुए हमले से शिवम मौके पर ही गिर पड़ा। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी हालत बिगड़ गई। हमले के दौरान उसकी आंत बाहर निकल आई, जिससे घटनास्थल पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply

You missed