रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

14 जुलाई 2026, रायपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध खैर लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। राज्य उड़नदस्ते की टीम ने कथित लकड़ी तस्कर मनीष अग्रवाल के गोदाम पर आधी रात दबिश देकर बड़ी मात्रा में खैर की लकड़ी जब्त की है। वन विभाग की कार्रवाई में दो ट्रकों से अधिक खैर लकड़ी बरामद होने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद संबंधित गोदाम को सील कर दिया गया है। कार्रवाई को वन विभाग की अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।