रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

18 जुलाई 2026, सूरजपुर। जिले के कुदरगढ़ देवी धाम दर्शन के लिए मध्यप्रदेश के भुईमाड़ क्षेत्र से आ रही श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप आज सुबह बांक घाट में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई और पलट गई। हादसे में 8 से 10 श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को मध्यप्रदेश के भुईमाड़ क्षेत्र से मां कुदरगढ़ी के दर्शन के लिए श्रद्धालु आ रहे थे। वाहन में 30 से अधिक श्रद्धालु सवार थे। तभी सुबह करीब 7 बजे बांक घाट में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई।
जिससे 8 से 10 श्रद्धालु घायल हो गए। चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।