रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

बीजापुर 21 जुलाई 2026- वर्ष 2026 के तेंदूपत्ता संग्रहण एवं नीलामी में बीजापुर वनमण्डल एवं जिला यूनियन ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की हैं। शासन की नवीन तेंदूपत्ता नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, संग्राहकों की मेहनत तथा वन विभाग की सतत् निगरानी एवं गुणवत्तापूर्ण संग्रहण के परिणामस्वरूप इस वर्ष विभागीय संग्रहित तेंदूपत्ता नीलामी में रिकॉर्ड दर प्राप्त हुई हैं। यह कई वर्षों में बीजापुर के लिए सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक हैं।

तेन्दूपत्ता व्यापारियों ने जताया बीजापुर के तेन्दूपत्ता एवं विभागीय कार्य पर विश्वास -जिला यूनियन बीजापुर की 28 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के अंतर्गत 45 तेंदूपत्ता लॉटों में विभागीय संग्रहण कार्य कराया गया। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ रायपुर द्वारा आयोजित निविदा में तेंदूपत्ता व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिले के 45 तेंदूपत्ता लॉटों में से 36 लॉटों के लिए निविदाएं प्राप्त हुई। जो बीजापुर के तेंदूपत्ता की उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं प्रभावी प्रबंधन का प्रमाण हैं।

04 तेंदूपत्ता लॉटों के लिए रूपये 10,000 प्रति मानक बोरा से अधिक दर।
08 तेंदूपत्ता लॉटों के लिए रूपय 9,000 प्रति मानक बोरा से अधिक दर।
04 तेंदूपत्ता लॉटों के लिए रूपय 8,000 प्रति मानक बोरा से अधिक दर।
10 तेंदूपत्ता लॉटों के लिए रूपय 7,000 प्रति मानक बोरा से अधिक दर।
10 तेंदूपत्ता लॉटों के लिए रूपय 6,000 तक प्रति मानक बोरा की दर।

तेन्दूपत्ता संग्राहकों को आगे मिलेगा भारी बोनस एवं संघ द्वारा संचालित योजनाओं बीमा एवं छात्रवृत्ति का लाभ- वन विभाग द्वारा तेंदूपत्ता संग्रहण से लेकर उपचारण, भण्डारण एवं नीलामी तक प्रत्येक चरण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके परिणामस्वरूप न केवल उत्कृष्ट मूल्य प्राप्त हुआ, बल्कि हजारों तेंदूपत्ता संग्राहकों को समय पर संग्रहण पारिश्रमिक के साथ-साथ अतिरिक्त रोजगार भी मिला तथा आने वाले समय में उन्हें बोनस का भी लाभ प्राप्त होगा।  यह सफलता वनविभाग, प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों, स्थानीय तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम हैं। बीजापुर ने यह सिद्व कर दिया हैं, कि गुणवत्तापूर्ण संग्रहण, पारदर्शी व्यवस्था एवं प्रभावी प्रबंधक से वनाधारित अर्थव्यवस्था को नई ऊॅचाईयों तक पहुॅंचाया जा सकता हैं।

विभागीय संग्रहण की उपलब्धियां -45 तेंदूपत्ता लॉटों में संग्रहण, 36 तेंदूपत्ता लॉटों हेतु निविदा प्राप्त, 4 तेन्दूपत्ता लॉटों को रूपये 10000 प्रति मानक बोरा से अधिक की रिकार्ड दर प्राप्त। हजारों संग्राहक परिवारों को सीधा आर्थिक लाभ, गुणवत्तापूर्ण संग्रहण से बीजापुर की नई पहचान।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply