रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

22 जुलाई 2026, भानुप्रतापपुर/ अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा. देकर निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को भानुप्रतापपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। आरोपी की पहचान प्रीतेश कुमार मोटघरे 39 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड भिलाई, वर्तमान पता अटल आवास रोड, आमानाका, रायपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, एक महिला ने थाना भानुप्रतापपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने अपने व्यवसाय में निवेश कराने और अधिक लाभ देने का लालच देकर उससे 2,00,018 रुपये ट्रांजैक्शन के माध्यम से ले लिए। बाद में जब महिला ने अपनी राशि वापस मांगी तो आरोपी ने मोबाइल फोन बंद कर लिया और फरार हो गया। इस पर पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर 17 जुलाई 2026 को मामला दर्ज किया गया।