
24 जुलाई 2026 बालोद। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दल्लीराजहरा नगर की मुख्य सड़क पर एक अनियंत्रित स्विफ्ट कार सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में कार में सवार एक युवती की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग ग्राम चिपरा में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होकर वापस डौण्डी लौट रहे थे। तेज रफ्तार के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सीधे बिजली के खंभे से टकरा गई।
हादसे में कुमारी शारदा पाटिल उम्र 24 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य 5 घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।