
24 जुलाई 2026, भिलाई नगर / भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में गुरुवार सुबह-सुबह एक जबरदस्त कार हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटते हुए सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई।
जानकारी के अनुसार, सेक्टर 6 भिलाई निवासी दीपक और कौशिक दोनों दोस्त अपने दोस्त की कार लेकर निकले थे। ग्लोब चौक के पास कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार कई बार पलटते हुए पेड़ से टकरा गई।
हादसे में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल कौशिक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही भिलाई नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुबह के समय हुए इस हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज रफ्तार में थी।