रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

26 जुलाई 2026, जगदलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के ज्वाइन भाजयुमो अभियान के अंतर्गत रविवार को जगदलपुर के आड़ावाल में आयोजित भव्य कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव के नेतृत्व में बस्तर जिले के तेरह मंडल के एक हजार से अधिक युवाओं ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति ने भाजपा और भाजयुमो के प्रति युवाओं के बढ़ते विश्वास को प्रदर्शित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवाओं को राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम मानती है।
देखें वीडियो 👇
भाजपा युवा मोर्चा के माध्यम से युवाओं को नेतृत्व, सेवा और जनहित के कार्यों से जोड़कर विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा रहा है। उन्होंने नवयुवाओं से संगठन की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में युवा भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशविरोधी तत्व आंदोलनों के माध्यम से युवाओं को भ्रमित करने का प्रयास करते हैं तथा कुछ लोग नक्सली हिडमा जैसे व्यक्ति का महिमामंडन करने की कोशिश करते हैं, जबकि वह हजारों निर्दोष लोगों की हत्या के लिए जिम्मेदार रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रेरणा स्रोत ऐसे लोग नहीं, बल्कि शहीद गेंद सिंह, वीर गुंडाधुर, शहीद डेबरीधुर, चंद्रशेखर आजाद, स्वामी विवेकानंद और शहीद भगत सिंह जैसे राष्ट्रभक्त महापुरुष हैं, जिनके आदर्शों पर चलकर युवा राष्ट्र सेवा में अपना योगदान दें।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया ने कहा कि युवा शक्ति देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। भारतीय जनता युवा मोर्चा युवाओं को नेतृत्व के अधिक अवसर प्रदान कर उन्हें समाज और राष्ट्र सेवा के लिए तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर में हजारों युवाओं का भाजयुमो से जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा पर अपना विश्वास जता रहे हैं। उन्होंने नवसदस्यों से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री राम प्रसाद मौर्य ने किया तथा अंत में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आनंद झा ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग,बलदेव मंडावी, जगदलपुर महापौर संजय पांडे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लच्छूराम कश्यप,बस्तर संभाग प्रभारी नगरीय निकाय प्रकोष्ठ योगेंद्र पांडे, रामाश्रय सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, जिला उपाध्यक्ष आर्येंद्र सिंह आर्य, जिला महामंत्री रजनीश पाणीग्राही एवं परिस राम बेसरा,जिला मंत्री सुब्रतो विश्वास,पूर्वी मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, पश्चिम मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा,भाजयुमो प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर,संभाग प्रभारी पीयूष सिंह,भाजयुमो जिला प्रभारी जय हिंदुजा,सह प्रभारी विकास दुआ,प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य विनय राजू, संग्राम सिंह राणा,आलेख राज तिवारी,अनुष्का साहू,रोहन घोष,राहुल सोनी,मनी विक्रम नायडू,मोरध्वज सेठिया,विक्रम ठाकुर, जशवंत जोशी,तमिश नायडू,जिला एवं जनपद पंचायत सदस्यगण तथा भाजपा एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।