रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

जगदलपुर, 26 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा रविवार 26 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशों के तहत जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा को पूर्णतः पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए थे। परीक्षा के संचालन हेतु जगदलपुर शहर में कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां कुल 4,223 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 2,229 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 1,994 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार परीक्षा में कुल उपस्थिति प्रतिशत 52.78 दर्ज किया गया। केंद्रवार आंकड़ों पर नज़र डालें तो शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज में 360 में से 189 उपस्थित और 171 अनुपस्थित, झाड़ा सिरहा शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 360 में से 185 उपस्थित और 175 अनुपस्थित तथा शासकीय दन्तेश्वरी पीजी महिला महाविद्यालय में 360 में से 195 उपस्थित व 165 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

इसी क्रम में शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्र. 01 में 193 उपस्थित व 167 अनुपस्थित, जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 360 में से 183 उपस्थित व 177 अनुपस्थित और सेजेस शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्र. 02 में 360 में से 189 उपस्थित व 171 अनुपस्थित दर्ज किए गए। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय धरमपुरा में 360 में से 178 उपस्थित व 182 अनुपस्थित, स्वामी विवेकानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में 360 में से 183 उपस्थित व 177 अनुपस्थित, तथा स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय रेलवे कॉलोनी में पंजीकृत 300 परीक्षार्थियों में से 161 उपस्थित और 139 अनुपस्थित रहे। इसके अलावा धरमु माहरा शासकीय महिला पॉलिटेक्निक केंद्र में 240 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 133 उपस्थित व 107 अनुपस्थित, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगत सिंह (लालबाग) में 300 में से 169 उपस्थित व 131 अनुपस्थित, बालविहार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 360 में से 196 उपस्थित व 164 अनुपस्थित और निर्मल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पंजीकृत 143 अभ्यर्थियों में से 75 उपस्थित जबकि 68 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
उक्त परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मेटल डिटेक्टर से सघन जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश की अनुमति दी गई। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा निर्धारित कड़े ड्रेस कोड का सख्ती से पालन कराया गया, जिसके तहत परीक्षार्थी हल्के रंग के कपड़े, हाफ टी-शर्ट और चप्पल पहनकर पहुंचे। जूता, मोजा, घड़ी, पर्स, बेल्ट, मोबाइल, स्कार्फ, टोपी तथा आभूषण जैसी प्रतिबंधित वस्तुओं को केंद्र के बाहर ही रोक दिया गया।
परीक्षा के सफल संचालन और परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर मनीष कुमार वर्मा, समन्वयक डॉ. अनिल श्रीवास्तव एवं सह-समन्वयक डॉ. अजय सिंह ठाकुर सहित सभी पर्यवेक्षक लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे।