रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

गरियाबंद। जिले में पिछले 50 घंटे से अधिक समय से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते एक बड़ा हादसा हो गया। देवभोग ब्लॉक के उदंती नदी पर निर्माणाधीन पुल बारिश के कारण भरभरा कर गिर गया।

छत्तीसगढ़-ओडिशा को जोड़ने वाला था पुल
यह पुल 9 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा था। इसके बनने से जिले के देवभोग ब्लॉक के इंदागांव ग्राम पंचायत के आश्रित अमलीगांव और ओडिशा के 4 गांव सीधे जुड़ने वाले थे।

ध्यान देने वाली बात है कि यह पुल ओडिशा सरकार द्वारा बनवाया जा रहा था।

बारिश का कहर
लगातार हो रही बारिश के कारण नदी में जलस्तर तेजी से बढ़ गया। तेज बहाव और मिट्टी के कटाव के चलते निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह गया। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई मजदूर या वाहन मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

स्थानीय लोगों को होगी परेशानी
इस पुल के गिरने से अमलीगांव और ओडिशा के 4 गांवों की कनेक्टिविटी फिर से प्रभावित हो गई है। बरसात में इन गांवों का जिला मुख्यालय और ओडिशा से संपर्क टूटने का खतरा बढ़ गया है।

प्रशासन ने घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी है। बारिश रुकने के बाद नुकसान का आकलन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply