रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

31 जुलाई 2026, दुर्ग। जिला अस्पताल की मदर चाइल्ड केयर यूनिट में बड़ी लापरवाही सामने आई है। ऑपरेशन थिएटर में चीटियों के हमले के कारण पिछले 3 दिनों से सिजेरियन डिलीवरी बंद है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए वहां कोई ऑपरेशन नहीं किया जा रहा।
पेस्ट कंट्रोल और निर्माण में कमी आई सामने
अस्पताल सूत्रों के अनुसार मदर चाइल्ड केयर यूनिट के ओटी में पेस्ट कंट्रोल की लापरवाही और निर्माण कार्य में कमी के कारण चीटियां बढ़ गई थीं। स्थिति बिगड़ने पर प्रशासन ने एहतियातन ओटी को बंद कर दिया।
सभी सीजर को मेजर ओटी में किया गया शिफ्ट
मरीजों को दिक्कत न हो इसलिए सभी सिजेरियन केस को तत्काल मेजर ओटी में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं सामान्य और आपातकालीन ऑपरेशन टीटी ओटी में किए जा रहे हैं।
मदर चाइल्ड केयर यूनिट को पूरी तरह से साफ-सफाई और पेस्ट कंट्रोल के लिए 3 दिन के लिए बंद किया गया है।
2 दिन में तैयार होगा ओटी: सिविल सर्जन
इस मामले में सिविल सर्जन डॉ. आशीष मिंज ने कहा कि “ओटी को पूरी तरह से सैनिटाइज और तैयार करने में 2 दिन का समय लगेगा। मरीजों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए यह कदम उठाया गया है।”
लापरवाही पर उठे सवाल
एक ओर जहां जिला अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में डिलीवरी होती हैं, वहीं पेस्ट कंट्रोल और साफ-सफाई में इस तरह की चूक से मरीजों और परिजनों में नाराजगी है।