रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

31 जुलाई 2026, दिल्ली / बस्तर सांसद महेश कश्यप नेकेंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से सौजन्य भेंट कर बस्तर के समग्र पर्यटन विकास हेतु विस्तृत प्रस्ताव सौंपा।
प्रस्ताव में चित्रकोट, तीरथगढ़, कांगेर घाटी, आदिवासी संस्कृति, ईको-टूरिज्म, होम-स्टे, स्थानीय युवाओं के कौशल विकास, पर्यटन अवसंरचना सुदृढ़ीकरण तथा बस्तर के लिए समग्र पर्यटन विकास कार्ययोजना तैयार करने का आग्रह किया गया।
सांसद महेश कश्यप ने कहा – केंद्र सरकार के सहयोग से बस्तर अपनी प्राकृतिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के बल पर देश – दुनिया के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपना विशिष्ट स्थान बनाएगा।