रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

31 जुलाई 2026, बकावंड / बकावंड विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव एवं खंड स्त्रोत समन्वयक  सोहन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में आज दिनांक 31 अगस्त 2026 को विकासखंड बकावंड के अशासकीय संस्थाओं की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में नवीन शिक्षण सत्र 2026 को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान एमबीयू पेंडिंग, अपार आईडी निर्माण, विद्यार्थियों की जाति संबंधी जानकारी एवं दर्ज संख्या से संबंधित जानकारी को समय पर अपडेट करने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही शिक्षण गुणवत्ता को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने सभी संस्थाओं को शासन के निर्देशों का पालन करते हुए शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने दिए गए निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply