रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

1 अगस्त 2026, भानुप्रतापपुर। ग्राम हिंगंझर में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई जगह से एक मजदूर का शव बरामद हुआ है। 4 दिन से लापता मजदूर का शव बैठे हुए अवस्था में मिला है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने जेसीबी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जेसीबी को किया जप्त


4 दिन बाद खुला राज
दरअसल ग्राम हिंगंझर में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा था। गांव के ही कुछ मजदूर और बाहर के मिस्त्री वहां रहकर कार्य कर रहे थे।
मृतक मजदूर रामदेव आँचला 27 वर्ष निवासी हिंगंझर मंगलवार 29 जुलाई 2026 को दोपहर 1 बजे से लापता था। परिजनों और ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की। बुधवार को थाने में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई गई।
शुक्रवार को ग्रामीणों को शक हुआ कि कहीं मजदूर पाइपलाइन वाले गड्ढे में ही न दबा हो। जेसीबी मशीन बुलाकर गड्ढे की खुदाई की गई तो सभी सन्न रह गए। गड्ढे से रामदेव का शव बरामद हुआ।

बैठे हुए पोजीशन में मिला शव, बढ़ी हत्या की आशंका
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मजदूर का शव बैठे हुए पोजीशन में दफन मिला है। पुलिस इसे दुर्घटना और हत्या दोनों एंगल से देख रही है।

ग्रामीणों और परिजनों का आरोप है कि जेसीबी चालक से रामदेव का विवाद हुआ था। आशंका है कि हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए शव को गड्ढे में बैठाकर मिट्टी डाल दी गई और इसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई।


जेसीबी चालक हिरासत में, पंचनामा जारी
घटना की जानकारी मिलते ही भानुप्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी चालक को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।


परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
घटना के बाद गांव में आक्रोश है। मृतक के घर में 7 साल का बेटा धनेश्वर और डेढ़ साल की बेटी है। छोटे बच्चों के पालन-पोषण को लेकर परिजन चिंतित हैं। ग्रामीणों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और परिवार को आर्थिक सहायता की मांग की है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply