रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

4 अगस्त 2026, बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में नाबालिग को डराकर लाखों रुपये और सोने-चांदी के जेवरात वसूलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आयुष यादव समेत चार युवकों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों पर नाबालिग को धमकाकर करीब 14 लाख 50 हजार रुपये नकद और लगभग 450 ग्राम सोने के जेवरात लेने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, सरकंडा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक बुजुर्ग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पोती को कुछ युवकों ने डराया-धमकाया और उससे बड़ी रकम वसूली।
शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने नाबालिग को मानसिक रूप से परेशान कर एटीएम, फोन-पे और अन्य माध्यमों से करीब 14.50 लाख रुपये हासिल किए।