रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

4 अगस्त 2026, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सावन के पहले दिन सोमवार को तेलीबांधा थाना क्षेत्र में उस समय हंगामा मच गया, जब बीच सड़क पर पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हो गया।
दोनों के बीच हुए हाई-वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सड़क पर काफी देर तक चले विवाद के कारण आसपास का माहौल तनावपूर्ण हो गया।
जानकारी के अनुसार, घटना तेलीबांधा थाना इलाके की बताई जा रही है। सोमवार को दिन के समय पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते सड़क तक पहुंच गया।
दोनों के बीच जमकर बहस होने लगी और मामला इतना बढ़ गया कि राहगीर भी रुककर पूरा घटनाक्रम देखने लगे।