रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

जनकल्याणकारी योजनाओं सर्वे कार्यों और स्वतंत्रता दिवस तैयारियों की समीक्षा

जगदलपुर 04 अगस्त 2026/ कलेक्टर आकाश छिकारा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं, विभिन्न विभागीय कार्यों तथा आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर लंबित कार्यों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

         बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की जनपदवार प्रगति की समीक्षा करते हुए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा शिक्षा, कृषि विभागों के मैदानी अमलों के माध्यम से अधिकाधिक हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में अपेक्षित प्रगति लाने पर विशेष जोर दिया। इसके अलावा विभिन्न विभागों की आवश्यकता वाली भूमि, जन औषधि केन्द्रों के संचालन, और जनगणना से संबंधित कार्यों को गति देने साथ ही खाद-बीज के उठाव की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

           कलेक्टर ने ‘बस्तर मुन्ने’ सर्वे के आंकड़ों समीक्षा करते हुए बस्तर मुन्ने’ के सूचकांकों में सुधार के लिए विभागीय समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पात्र हितग्राहियों का सर्वे कर चिन्हांकन करने को कहा। स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, वन अधिकार पट्टा, किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना तथा जल जीवन मिशन सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित सर्वे कार्य आगामी सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आयुष्मान कार्ड, जनधन खातों की प्रगति, आयुष्मान भारत कार्ड, श्रमिक पंजीयन तथा जन्म, जाति, निवास और विवाह प्रमाण पत्रों की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई।

            बैठक में राजस्व एवं नगर निगम के संयुक्त प्रयास से नक्शा बंटांकन कार्यों में तेजी लाने कहा गया। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने सभी एसडीएम को अलर्ट मोड में रहने और आवश्यक तैयारियां बनाए रखने के निर्देश दिए। गौधाम योजना के प्रावधानों के तहत जिले में विकसित किए जा रहे चार गौधामों की प्रगति पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन तथा शासन के निर्देशानुसार सभी शासकीय संस्थानों में अगस्त माह से प्रीपेड विद्युत बिल प्रणाली लागू करने की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। बैठक के अंत में 15 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा एवं सद्भावना दौड़ की तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल आयोजन के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत तन्मय खन्ना, अपर कलेक्टर  सीपी बघेल, नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply

You missed