रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

जगदलपुर, 05 अगस्त 2026। होटल एलमिशन, जगदलपुर में आयोजित “मुस्कुराता बस्तर” कार्टून कार्यशाला एवं चित्रकला प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगत सिंह के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

विद्यालय की शिक्षिका रोशनी सिंधे के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा कुमारी लक्ष्मी बिस्वाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मनीष एवं वीरेंद्र ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा कुमारी महिमा और रौनक साहू को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य  विमिता बेंजामिन ने सभी विजेता विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शिका शिक्षिका को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

    विद्यालय परिवार ने कहा कि विद्यार्थियों की इस सफलता से पूरे विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल है तथा यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply