रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

08 अगस्त 2026, कांकेर। जिले के मरकाटोला गांव में दो दिन पहले हुए दर्दनाक भालू हमले के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। सगे भाई-बहन समेत दो ग्रामीणों की जान लेने वाली मादा भालू की रायपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई है। जांच में भालू के रेबीज से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि डीएफओ रौनक गोयल ने की है। दो दिन पहले मादा भालू ने गांव में अचानक हमला कर सगे भाई-बहन को अपना शिकार बना लिया था। इस घटना से पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया था। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लंबे समय तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
 

    “वन विभाग की टीम जब भालू को काबू करने का प्रयास कर रही थी, तब उसने विभाग के वाहन पर भी हमला कर दिया था। अधिकारियों को काफी सावधानी के साथ अभियान चलाना पड़ा। इस दौरान ग्रामीणों को घरों से बाहर नहीं निकलने और जंगल की ओर जाने से बचने की सलाह दी गई थी।


रेस्क्यू के बाद मादा भालू को उपचार के लिए रायपुर भेजा गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच रिपोर्ट में उसके रेबीज संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वन विभाग अब पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रहा है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply