रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

08 अगस्त 2026, सूरजपुर। स्कूल बस में मासूम बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है, लेकिन जब उसी बस में एक हथियारबंद शख्स ड्राइवर पर बंदूक तान दे तो सोचिए वहां मौजूद लोगों में कितना खौफ फैल गया होगा। सूरजपुर जिले से एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक निजी बैंक के सुरक्षा गार्ड ने चलती स्कूल बस में जबरन चढ़ने की कोशिश की।
ड्राइवर पर लाइसेंसी बंदूक तान दी और जब बस चालक ने नियमों का हवाला देते हुए उसे बैठाने से इनकार किया तो सुरक्षा गार्ड आगबबूला हो गया। आरोप है कि उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकालकर ड्राइवर पर तान दी और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से बस में सवार लोग सहम गए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।“उसके साथ मारपीट कर दी। इस घटना के बाद बस में सवार लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र का है। एसईसीएल द्वारा अधिग्रहित स्कूल बस बिश्रामपुर से अंबिकापुर जा रही थी। इसी दौरान बिश्रामपुर में एक निजी बैंक का सुरक्षा गार्ड बस में जबरन चढ़ने लगा और ड्राइवर से उसे अंबिकापुर तक छोड़ने की जिद करने लगा।