रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

8 अगस्त 2026, जगदलपुर। राजस्थान प्रवास के दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप ने प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर एवं लगभग 800 वर्ष पुराने रिवालाधाम स्थित प्राचीन कृष्ण मंदिर के दर्शन किए।



इस दौरान उन्होंने कोटपुतली में स्वामी गणेशानन्द महाराज द्वारा संचालित गुरुकुल,गौशाला एवं आयुर्वेदिक गतिविधियों का अवलोकन किया तथा गुरुकुल में अध्ययनरत विद्यार्थियों से संवाद किया।



सांसद  कश्यप ने कहा कि गुरुकुल परंपरा भारत की प्राचीन और गौरवशाली शिक्षा व्यवस्था की पहचान है। नालंदा और तक्षशिला जैसे विश्वविद्यालय प्राचीन भारत में विश्वस्तरीय शिक्षा के केंद्र रहे हैं, जहां विदेशों से भी विद्यार्थी ज्ञान प्राप्त करने आते थे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply