रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

दरभा (बस्तर), 08 अगस्त 2026। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंदावाड़ा, विकासखंड दरभा, जिला बस्तर में दिनांक 08 अगस्त 2026 को शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय के शैक्षणिक विकास, विद्यार्थियों की सुविधाओं तथा विद्यालय की मूलभूत अधोसंरचना को सुदृढ़ करने से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा आवश्यक प्रस्ताव रखे गए।

बैठक में क्षेत्र के विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नवीन पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास खोले जाने का महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा गया। इसके साथ ही प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास को पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास में परिवर्तित किए जाने के संबंध में भी चर्चा की गई।

विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं एवं भवन व्यवस्था के संबंध में विद्युत व्यवस्था की मरम्मत एवं पंखों की व्यवस्था, शाला भवन की रंगाई-पुताई, शौचालय की मरम्मत एवं रख-रखाव तथा खिड़की एवं दरवाजों की मरम्मत के प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इन कार्यों को विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया गया।

बैठक में विद्यालय में शिक्षकों की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई। विद्यार्थियों को विषयवार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विषय शिक्षकों एवं पी.टी.आई. शिक्षक की मांग रखने का प्रस्ताव लिया गया। साथ ही विद्यालय के उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को लैपटॉप उपलब्ध कराने हेतु आवेदन किए जाने के संबंध में भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में समिति के सदस्य  अनंत राम कश्यप,  रामेश्वरम नाग, श्री डुंडुल नाग,  सुख राम कश्यप, श्री बुधराम कश्यप,  सोमदास नाग,  शंकर कश्यप,  नकुल सिंह ठाकुर एवं  सीता राम नाग उपस्थित रहे।

विद्यालय की ओर से डॉ. गंगाराम कश्यप (प्राचार्य),  विजय कुमार कश्यप (उप प्राचार्य),  वंदना साव (व्याख्याता),  पदलाम सिंह बैस (व्याख्याता),  काशीनाथ मौर्य (व्याख्याता),  तुलसी राम नाग (व्याख्याता),  सोमारु राम उईके (व्याख्याता), श्रीमती दीनमनी ध्रुव (शिक्षक),  भुनेश्वर सिंह कंवर (सहा. शि. विज्ञान प्रयोगशाला),  बसंत कुमार (सहा. शि. विज्ञान प्रयोगशाला) एवं श्री संजय केरकेट्टा (सहा. शि. विज्ञान प्रयोगशाला) उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित समिति सदस्यों एवं विद्यालय के प्रतिनिधियों ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास, विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण, आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ कार्य करने पर सहमति व्यक्त की।

प्राचार्य
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छिंदावाड़ा
विकासखंड दरभा, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़)

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply