रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

9 अगस्त 2026, नई दिल्ली: मशहूर फॉर्च्यून (Fortune) ब्रांड नाम से खाने का तेल बनाने वाली कंपनी AWL एग्री बिजनेस लिमिटेड पर खाद्य सुरक्षा नियामक FSSAI ने जुर्माना लगाया है।

कंपनी के फॉर्च्यून फ्रायोला (Fryola) रिफाइंड सनफ्लावर ऑयल यानी सूरजमुखी तेल का सैंपल लैब टेस्ट में फेल हो गया। टेस्ट में पाया गया कि तेल में विटामिन D की मात्रा तय मानकों से काफी कम थी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने गोवा स्थित ताज फोर्ट अगुआड़ा रिसॉर्ट एंड स्पा से 1 लीटर फॉर्च्यून फ्रायोला सनफ्लावर ऑयल का सैंपल जांच के लिए लिया था। यह सैंपल AWL एग्री बिजनेस की मंगलोर यूनिट में तैयार किया गया था।

रिपोर्ट पक्की होने के बाद गोवा के एडजुडिकेटिंग अधिकारी ने कंपनी पर जुर्माना लगाने का आदेश जारी किया।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply