
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हुए शामिल, गौ माता की पूजा कर लिया आशीर्वाद
जगदलपुर। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, जगदलपुर जिला बस्तर के तत्वावधान में राम मंदिर, दलपत सागर में गौ माता की भव्य पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सनातनी समाज के लोग उपस्थित रहे।
शाम 5 बजे आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में विधि-विधान के साथ गौ माता की पूजा की गई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने गौ माता को तिलक लगाकर पूजा-अर्चना की तथा सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से गौ माता के प्रति श्रद्धा, सम्मान और भारतीय सनातन परंपरा में गौ सेवा के महत्व का संदेश दिया गया।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।