रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

9 अगस्त 2026, बेमेतरा/साजा। जिले के साजा थाना क्षेत्र के ग्राम बोरतरा में लावारिश कुत्ते को भगाने की बात को गलत तरीके से समझने और पुरानी रंजिश के चलते हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया।
चार आरोपियों ने एक राय होकर एक ग्रामीण पर डंडे और पत्थर से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत हो गई।
मामले में साजा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।